पूर्व यूएफसी स्टार बरौनी ने मेक्सिको में की अपनी प्रेमिका की हत्या, हुए अरेस्ट: रिपोर्ट्स
एक मेक्सिकन पब्लिकेशन के अनुसार, पूर्व यूएफसी स्टार फिल बरौनी को सैन फ्रांसिस्को (मेक्सिको) में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बरौनी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी प्रेमिका को बाथरूम में धक्का दिया था जिसके बाद सिर पर चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गई।