पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को सीने में संक्रमण व बुखार के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को बुधवार को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद पुणे (महाराष्ट्र) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। गौरतलब है कि 89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रही हैं।