पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दादर स्थित जोशी के आवास पर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी जोशी को श्रद्धांजलि दी।