पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने की राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता एस.एम. कृष्णा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। कृष्णा ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, "हम 90 साल की उम्र में 50 साल की आयु जैसे काम नहीं कर सकते।" देश के पूर्व विदेश मंत्री व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।