पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन क्रैमनिक ने भारतीय ग्रैंडमास्टर सरीन पर लगाया चीटिंग का आरोप
पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक ने 19 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन पर ऑनलाइन शतरंज में चीटिंग करने का आरोप लगाया है। क्रैमनिक ने कहा कि इस वर्ष निहाल के विश्व के शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ ऑनलाइन ब्लिट्ज़ परिणाम गणितीय रूप से 99.9999% असंभव हैं। 14 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने सरीन की ब्लिट्ज़ रेटिंग 2,704 है।