पूर्व सीएम की गरिमा से कोसों दूर हैं अखिलेश: उनकी 'ज़हर दे दोगे' टिप्पणी पर अमित मालवीय
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में की गई टिप्पणी 'हम यहां की चाय नहीं पियेंगे, ज़हर दे दोगे तब' पर बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी है। मालवीय ने कहा, "एक पूर्व मुख्यमंत्री के आचार-विचार में जो ठहराव और गरिमा होनी चाहिए, अखिलेश उससे कोसों दूर हैं।"