पूर्व सीनेटर अनवर-उल-हक ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ

पूर्व सीनेटर अनवर-उल-हक काकर ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर सोमवार को शपथ ली। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ व पूर्व कैबिनेट सदस्यों की उपस्थिति में काकर को शपथ दिलाई। इस मौके पर सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर, सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी व अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी मौजूद रहे।

Load More