पूर्व सैनिक की जान बचाने के लिए वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर पुणे से दिल्ली पहुंचाया लिवर
भारतीय वायुसेना के डोर्नियर विमान ने 23 फरवरी की रात एक लिवर को एयरलिफ्ट कर पुणे से दिल्ली पहुंचाया। भारतीय वायुसेना ने 'X' पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, "ट्रांसप्लांट सर्जरी से पूर्व सैनिक की जान बचाई गई।" वायुसेना ने कहा कि यह मिशन महत्वपूर्ण था क्योंकि इसे बहुत कम समय में पूरा करना था।