पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन नहीं मिलने वाली रिपोर्ट पर सरकार ने दिया जवाब
पूर्व सैनिकों को अप्रैल महीने की पेंशन का भुगतान न करने के संबंध में मीडिया और सोशल मीडिया पर जारी खबरों को लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने रिपोर्ट को लेकर कहा है कि राशि के भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है जो आज (बुधवार) शाम तक बैंक खातों में पहुंच जाएगी।