पूर्व हॉकी कप्तान प्रबोध तिर्की ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, ओडिशा में पार्टी ने काटा था टिकट
ओडिशा में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता प्रबोध तिर्की ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने तलसरा विधानसभा सीट से प्रबोध को पहले अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन बाद में उन्हें हटाकर देवेंद्र भिटारिया को टिकट दे दिया था। उन्होंने कहा, "मैं एअर इंडिया की नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ था।"