पूर्वोत्तर में 2014 के बाद से उग्रवादी हिंसा की घटनाओं में 80% कमी आई: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर भारत में 2014 के बाद से उग्रवादी हिंसा की घटनाओं में 80% की गिरावट आई है और नागरिकों की मौतों में भी 89% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद पूर्वोत्तर में 6,000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। बकौल ठाकुर, पूर्वोत्तर में शांति का युग आया है।