पूर्वोत्तर में अगस्त 2024 तक बनेंगी 3 क्रिकेट अकैडमी, जम्मू कश्मीर में भी काम शुरू: जय शाह
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि अगस्त-2024 तक नागालैंड, मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश की राजधानियों में राष्ट्रीय क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा, "बेंगलुरु में भी नई एनसीए बन रही है और जम्मू-कश्मीर में भी अकैडमी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।" बकौल शाह, बेंगलुरु अकैडमी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस सेंटर जैसी होगी।