पृथ्वी की सतह के 700 किमी नीचे मौजूद विशाल महासागर की खोज फिर बनी चर्चा का विषय
पृथ्वी की सतह के 700 किलोमीटर नीचे मौजूद विशाल महासागर की खोज फिर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, 2014 में वैज्ञानिकों ने इस महासागर की खोज की थी जो दुनिया के सभी महासागरों के 3 गुना आकार के बराबर है। वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाने के लिए अमेरिका में 2000 भूकंप-सूचक यंत्रों के डेटा का इस्तेमाल किया था।