ऑस्ट्रेलियन नैशनल यूनिवर्सिटी के भूकंप वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन्होंने पृथ्वी के आंतरिक कोर के भीतर पांचवीं परत के सबूत दिए हैं। नई खोज में लोहे की एक ठोस गेंद होने का संकेत मिलता है जिसका रेडियस 650-किलोमीटर है। दरअसल, पृथ्वी की संरचना में क्रस्ट, मेंटल, लिक्विड आउटर कोर और सॉलिड इनर कोर की चार अलग-अलग परत शामिल हैं।