पृथ्वी के क्रस्ट में 10,000 मीटर से अधिक गहरा छेद कर रहा चीन
चीनी वैज्ञानिकों ने मंगलवार को पृथ्वी के क्रस्ट में 10,000 मीटर से अधिक गहरा छेद करना शुरू किया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, चीन के सबसे गहरे बोरहोल के लिए वहां के सबसे तेल समृद्ध क्षेत्र शिनजियांग में ड्रिलिंग शुरू हुई। वैज्ञानिक अन्वेषण और तेल व गैस की खोज के लिए यह ड्रिलिंग की जा रही है।