पृथ्वी पर 1.4 अरब वर्ष पहले एक दिन औसतन 19 घंटे का होता था: अध्ययन
जर्नल नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, तकरीबन 1.4 अरब वर्ष पहले 1 अरब वर्षों तक पृथ्वी में एक दिन औसतन 19-घंटे का होता था और दिन छोटा होने का कारण चंद्रमा का पृथ्वी के करीब होना था। भूभौतिकीविद के मुताबिक, समय के साथ चंद्रमा ने पृथ्वी की रोटेशनल एनर्जी को खुद में समाहित कर अपनी कक्षा बढ़ा ली।