पृथ्वी पर गिराई गई 1,360 किलोग्राम की यूरोपियन सैटेलाइट
एओलस नामक एक यूरोपियन सैटेलाइट को ईंधन खत्म हो जाने के बाद अटलांटिक महासागर में गिरा दिया गया है। मौसम की निगरानी करने वाली 1,360 किलोग्राम से अधिक वज़न वाली इस सैटेलाइट को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। यह पहली बार है कि जब किसी डेड सैटेलाइट को पृथ्वी पर जानबूझकर क्रैश किया गया है।