पृथ्वी शॉ को फैन ने लड़कियों से दूर रहने को कहा; उन्होंने जवाब दिया- 'जैसी आपकी आज्ञा'
एक फैन ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से कहा, "पृथ्वी भाई लड़की-वड़की का चक्कर छोड़ दीजिए और कोहली की तरह अपने शरीर को ट्रांसफॉर्म करिए। जो-जो प्रोसेस उन्होंने किया था वही करिए।" शॉ ने उस यूज़र को जवाब देते हुए लिखा, "जी पंडित जी, जैसी आपकी आज्ञा।" शॉ फिलहाल यूके में घुटने की चोट से उबर रहे हैं।