पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देने वाले चंद्रमा के हिस्से की तस्वीर सामने आई
नासा ने चंद्रमा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "यह चंद्रमा का वह हिस्सा है जिसे हम घर से कभी नहीं देखते हैं।" नासा ने बताया, "चंद्रमा का एक ही हिस्सा हमेशा हमारे सामने होता है।" नासा ने कहा, "इसका मतलब है कि चंद्रमा की परिक्रमा अवधि उसकी धुरी के चारों ओर घूमने की अवधि के बराबर है।"