पृथ्वी से कल टकरा सकता है सौर तूफान, रेडियो और जीपीएस सेवाएं हो सकती हैं बाधित
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 14 जुलाई को सूर्य से उत्पन्न सोलर फ्लेयर या सौर तूफान के 19 जुलाई को पृथ्वी से टकराने और रेडियो व जीपीएस सिग्नल को बाधित करने की आशंका है। अंतरिक्ष मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर तमिथा स्कोव ने कहा कि सौर तूफान के कारण पृथ्वी पर तेज़ ऑरोरा (आकाशीय चमक) दिखाई दे सकती है।