पृथ्वी से शक्तिशाली सौर तूफान के टकराने के बाद दुनियाभर के आसमान में नज़र आईं ऑरोरा लाइट्स
पृथ्वी से शक्तिशाली सौर तूफान (भू-चुंबकीय तूफान) के टकराने के बाद दुनियाभर के आसमान में ऑरोरा लाइट्स नज़र आईं। नैशनल ओशनिक ऐंड एटमॉस्फेरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन के स्पेस वेदर प्रिडिक्शन सेंटर के मुताबिक, यह 2003 के बाद पृथ्वी से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली सौर तूफान है। सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने के बाद लद्दाख में भी दुर्लभ रेड ऑरोरा नज़र आई।