पे कट को लेकर डिलीवरी वर्कर्स की हड़ताल से दिल्ली-एनसीआर में ब्लिंकिट की सेवा हुई प्रभावित
ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के करीब 2,500 डिलीवरी पार्टनर्स के हड़ताल पर जाने से दिल्ली-एनसीआर में कंपनी की सेवा प्रभावित हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिलीवरी पार्टनर्स कंपनी द्वारा प्रति ऑर्डर पेमेंट को ₹50 से घटाकर ₹12-₹15 तक करने से नाराज़ हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के कई डार्क स्टोर्स बीते 3 दिनों से बंद हैं।