पेगासस केस की जांच कमिटी को एससी ने दिया 4 हफ्ते का और समय, जुलाई में होगी अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पेगासस जासूसी मामले की सुनवाई के दौरान जांच कमिटी को 4 सप्ताह का और समय दिया जिसके बाद अब जुलाई में अगली सुनवाई होगी। बकौल कोर्ट, टेक्निकल कमिटी मई के अंत तक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित जज को सौंपेगी। टेक्निकल कमिटी ने कोर्ट को बताया कि अब तक 29 मोबाइल की जांच की गई है।