पेट में छिपाई ₹15 करोड़ की कोकेन के साथ विदेशी महिला दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिनी की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जो पेट में कोकेन के 82 कैप्सूल छिपाकर लाई थी। अधिकारियों ने बताया कि महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से कैप्सूल निकाले गए जिनमें करीब एक किलोग्राम कोकेन थी। बकौल अधिकारी, इस कोकेन की कीमत ₹15.36 करोड़ है।

Load More