पेटीएम का बाज़ार पूंजीकरण घटकर हुआ $2.5 बिलियन, एक समय पर $20 बिलियन था मूल्यांकन

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 4.99% गिरकर ₹334.15/शेयर पर बंद हुए। इसके साथ ही कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण घटकर ₹21,242.09 करोड़ ($2.5 बिलियन) हो गया है जबकि 2021 में कंपनी का मूल्यांकन करीब $20 बिलियन था। आरबीआई की कार्रवाई के चलते इस साल पेटीएम के शेयरों में लगभग 50% की गिरावट आई है।

Load More