पेटीएम के 35 वर्षीय कर्मचारी ने नौकरी जाने की आशंका के बीच इंदौर में की आत्महत्या
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के गौरव गुप्ता नामक 35-वर्षीय कर्मचारी ने रविवार को इंदौर (मध्य प्रदेश) में अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा, "शुरुआती जांच के मुताबिक, गुप्ता कंपनी के बंद होने और नौकरी जाने की आशंका के चलते बीते कुछ दिनों से तनाव में थे।" मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।