पेटीएम के आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 100% सब्सक्राइब हुआ
पेटीएम के ₹18,300 करोड़ के आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा मंगलवार सुबह तक 100% सब्सक्राइब हो गया। भारत का सबसे बड़ा आईपीओ दोपहर करीब 1 बजे तक कुल 36% सब्सक्राइब हुआ। बीएसई के डेटा के अनुसार, आईपीओ में 4.83 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1.68 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।