पेटीएम के लिए यह 'अस्तित्व की लड़ाई' है: आरबीआई की कार्रवाई पर मैक्वेरी
पेटीएम के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई पर मैक्वेरी इक्विटी रिसर्च ने कंपनी के स्टॉक को 'अंडरपरफॉर्म' तक डाउनग्रेड कर दिया और कहा है कि यह कंपनी के लिए 'अस्तित्व की लड़ाई' है। मैक्वेरी ने पेटीएम का टारगेट प्राइस ₹650 से घटाकर ₹275 किया है। बकौल मैक्वेरी, पेटीएम को ग्राहकों के पलायन के गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है।