पेटीएम के वॉलेट बिज़नेस को बचाने के लिए उत्सुक नहीं है आरबीआई: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने सोमवार को आरबीआई के अधिकारियों से मुलाकात कर पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) के ग्राहकों के लिए अकाउंट माइग्रेशन की प्रक्रिया पर चर्चा की। रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई माइग्रेशन या संपत्तियों के हस्तांतरण के ज़रिए कंपनी के वॉलेट बिज़नेस को बचाने के लिए उत्सुक नहीं है।