पेटीएम के सूचीबद्ध होने के दिन उसमें निवेश किए गए ₹1 लाख की कीमत अब रह गई ₹20,000
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर मंगलवार को ₹380/शेयर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए। 'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध होने के दिन पेटीएम के शेयरों में किए गए ₹1 लाख के निवेश की कीमत अब करीब ₹20,000 रह गई है। पेटीएम 18 नवंबर, 2021 को ₹1,950/शेयर पर सूचीबद्ध हुई थी।