पेटीएम को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में हुआ ₹550 करोड़ का शुद्ध घाटा

फिनटेक कंपनी पेटीएम को वित्त वर्ष 2023-2024 की चौथी तिमाही में ₹550 करोड़ का शुद्ध घाटा हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹168 करोड़ था। कंपनी के मुताबिक, चौथी तिमाही में उसकी आय सालाना आधार पर 2.9% घटकर ₹2,267 करोड़ हो गई। पेटीएम का वित्त वर्ष 2024 में राजस्व करीब 25% बढ़कर ₹9,978 करोड़ हो गया।

Load More