पेटीएम ने ऐक्सिस बैंक में ट्रांसफर किया नोडल अकाउंट; कहा- 15 मार्च के बाद भी काम करेगा क्यूआर
आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पेटीएम ने ऐक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने बताया कि उसने एस्क्रो अकाउंट खोलकर अपना नोडल अकाउंट ऐक्सिस बैंक में ट्रांसफर किया है। बकौल कंपनी, इसके साथ ही पेटीएम क्यूआर और साउंडबॉक्स 15 मार्च 2024 के बाद भी काम करते रहेंगे।