पेटीएम ने निकाले गए कर्मचारियों से बोनस वापस मांगने वाली रिपोर्ट्स का किया खंडन
पेटीएम ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि वह कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों से उनका जॉइनिंग और रिटेंशन बोनस वापस करने को कह रही है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पेटीएम ने निकाले गए कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के 'स्वेच्छा से इस्तीफा देने' के लिए कहा है।