पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नए एमडी और सीईओ बने सुरिंदर चावला, 3 साल के लिए हुई है नियुक्ति
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने सुरिंदर चावला को अगले 3 साल के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) का नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। पेटीएम ने रविवार को कहा कि यह नियुक्ति पीपीबीएल की लीडरशिप टीम को मज़बूत करने, टेक्नोलॉजी क्षमताओं को बढ़ाने और देश में वित्तीय समावेश के हिस्से के रूप की गई है।