पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को बताया कि उसकी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के सीईओ व एमडी सुरिंदर चावला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा कि सुरिंदर चावला ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है और पीपीबीएल में उनका आखिरी कार्यदिवस 26 जून 2024 है।