पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ सुरिंदर चावला ने दिया इस्तीफा
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरिंदर चावला ने 8 अप्रैल, 2024 को इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सुरिंदर चावला ने व्यक्तिगत कारणों और बेहतर कैरियर की संभावनाओं को तलाशने के लिए इस्तीफा दिया है। उन्हें 26 जून, 2024 तक कंपनी से मुक्त कर दिया जाएगा।