पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पाबंदी के बाद फोनपे व भीम ऐप के डाउनलोड्स में आया 45-50% का उछाल
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की पाबंदी के बाद फोनपे और भीम ऐप के डाउनलोड्स में 45-50% की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐपफिगर्स के मुताबिक, 31 जनवरी-3 फरवरी के दौरान एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर भीम ऐप के डाउनलोड्स में 50% की बढ़ोतरी हुई जबकि 3 फरवरी को फोनपे के डाउनलोड्स में एक हफ्ते पहले की तुलना में 45% की वृद्घि हुई।