पेट्रोल के लिए लाइन न लगाएं, हमारे पास इसे खरीदने के पैसे नहीं: नागरिकों से श्रीलंका सरकार
श्रीलंका सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल खरीदने के लिए लाइन न लगाएं क्योंकि सरकार के पास इसे खरीदने के पैसे नहीं हैं। हालांकि, सरकार ने कहा कि देश में डीज़ल का पर्याप्त भंडार है। ऊर्जा मंत्री कांचना विजेसेकेरा ने बताया कि जनवरी में लिए गए पेट्रोल का ₹5.3 करोड़ का कर्ज़ अब भी बाकी है।