पेट्रोलियम उत्पादों पर 2021-22 में केंद्र को ₹4.31 लाख करोड़ का कर राजस्व मिला: आरटीआई

केंद्र को 2021-22 के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों पर लगने वाले विभिन्न शुल्कों से ₹4.31 लाख करोड़ का कर राजस्व मिला है। एक आरटीआई में मिले जवाब के मुताबिक, पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर ₹50,902 करोड़ का सीमा शुल्क वसूला गया। वहीं, पेट्रोलियम उत्पादों के विनिर्माण पर लागू केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में ₹3,80,113 करोड़ सरकारी खज़ाने में जमा हुए।

Load More