पेट्रोलियम पदार्थ का टैंकर पलटने के बाद एमपी में लगी आग, देखने पहुंची एक महिला की हुई मौत
खरगौन (मध्य प्रदेश) में बुधवार सुबह पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर के पलटने के बाद उसमें आग लग गई और उसे देखने पहुंची एक महिला की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। एक तस्वीर में हादसे के बाद मृतका का कंकाल मौके पर दिखाई दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है।