पेड़ से आम तोड़ते समय गिरने से मुंबई के मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय छात्र की हुई मौत
मुंबई (महाराष्ट्र) के आर.ए. पोद्दार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के परिसर में लगे पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय गिरने से बुधवार शाम एक 22-वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बकौल पुलिस, घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं, कॉलेज के कुछ छात्रों का आरोप है कि इलाज में देरी के कारण घायल छात्र की मौत हुई।