पेड़ से टकराने के बाद गुरुग्राम में ₹2 करोड़ की पोर्शे कार जलकर हुई राख
गुरुग्राम (हरियाणा) में गुरुवार तड़के एक तेज़ रफ्तार पोर्शे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद करीब ₹2 करोड़ कीमत की इस कार में आग लग गई व फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।