पेपर लीक होने की आशंका के चलते हिमाचल के सीएम ने रद्द की पुलिस की लिखित भर्ती परीक्षा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया, "27 मार्च, 2022 को आयोजित की गई लिखित पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाता है...आशंका है कि...पेपर लीक हुआ है।" उन्होंने कहा कि जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है व मई के अंत तक दोबारा लिखित परीक्षा करवाने के आदेश दिए गए हैं।