पेपरलेस होगा पंजाब सरकार का बजट, 34 टन कागज़ और 800 से ज़्यादा पेड़ बचेंगे: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को एलान किया कि इस बार पंजाब सरकार का बजट कागज़ रहित होगा। उन्होंने इसे ई-गवर्नेंस की दिशा में बढ़ता हुआ कदम बताते हुए ट्वीट किया, "इससे खज़ाने के लगभग ₹21 लाख बचेंगे...34 टन कागज़...मतलब 814-834 के करीब पेड़ बचेंगे।" इससे पहले दिल्ली सरकार ने पेपरलेस बजट पेश किया था।