पेरिस ओलंपिक्स में बैंगनी रंग का होगा ऐथलेटिक्स ट्रैक
पेरिस ओलंपिक्स में ऐथलेटिक्स ट्रैक लाल रंग के बजाय बैंगनी रंग का होगा। पेरिस ओलंपिक्स में ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के इंचार्ज एलेन ब्लोंडेल ने कहा है कि ट्रैक का रंग बैंगनी करने की वजह यह है कि बैंगनी कलर पेरिस ओलंपिक्स के लिए चयनित 3 रंगों में से एक है। ऐथलेटिक्स ट्रैक के मटीरियल को इटली में तैयार किया गया है।