पेरिस में दंगाइयों ने मेयर के घर में घुसाई जलती हुई कार, उन्होंने बताया- 'हत्या का प्रयास'
फ्रांस में पुलिसकर्मी द्वारा नाहेल नामक युवक की हत्या के बाद से जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच पेरिस के लइ-ले-होज़ के मेयर के घर दंगाइयों ने जलती हुई कार घुसा दी। मेयर ने कहा कि यह हत्या का प्रयास था और उनकी पत्नी व बेटे को चोट आई है। वहीं, नाहेल की दादी ने दंगे रोकने की अपील की है।