पेरिस में दुनिया के दो सबसे अमीर शख्स मस्क और आरनो ने साथ में किया लंच
दुनिया के दो सबसे अमीर शख्स टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड आरनो ने शुक्रवार को पेरिस (फ्रांस) में एक साथ लंच किया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, आरनो के स्वामित्व वाली एलवीएमएच के लग्ज़री होटल शेवल ब्लॉन्क में दोनों मिले थे। लंच के दौरान मस्क की मां और आरनो के दो बेटे भी मौजूद थे।