पेरिस हिल्टन ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा
अमेरिकी सोशलाइट व बिज़नेसवुमन पेरिस हिल्टन ने अपनी 5 महीने की बेटी लंदन मैरिलिन हिल्टन-रीम का चेहरा पहली बार दिखाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "अपनी बेटी का नाम लंदन रखना हमेशा से मेरा सपना था। मैं खुशनसीब हूं कि अब वह मेरे पास है। उसके साथ बिताया हर पल मेरे लिए खास है।"