पेरू में मिलीं 4 बच्चों और 1 वयस्क की 1000 साल पुरानी ममी, तस्वीरें की गईं जारी
पेरू के लीमा में एक खुदाई स्थल पर 4 बच्चों और 1 वयस्क की ममी समेत 5 ममी मिली हैं जो संभवत: 1000-साल पुरानी हैं। पुरातत्वविदों ने बताया कि ये पांचों इंका साम्राज्य से पहले इचमा संस्कृति के वासी थे। एक पुरातत्वविद ने बताया कि जिस जगह ये ममी मिली हैं, उसे इचमा संस्कृति के लोग बहुत पवित्र मानते थे।