पेले के निधन के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 7 दिनों के शोक का किया एलान
ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के निधन के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 7 दिनों के शोक का एलान किया है। शोक के दौरान एआईएफएफ का झंडा आधा झुका रहेगा। गौरतलब है, कैंसर से जूझ रहे पेले का गुरुवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती थे।